- globalnewsnetin
महाराष्ट्र में सरकार नहीं बल्कि गैंग काम कर रहा -विज

चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है। मुंबई में रिटायर्ट नेवी अफसर पर हुए हमले को उन्होंने निंदनीय बताते हुए शिवसेना पर निशाना साधा। मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार नहीं बल्कि गैंग काम कर रही है।
अनिल विज ने सिर्फ महाराष्ट्र सरकार को ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया। दरअसल कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को उनके महासचिव के पद से हटा दिया है। जिसके बाद विज ने ये कहते हुए तंज कसा कि कांग्रेस अपने आखिरी दिन गिन रही है। वहीं विज ने राहुल गाँधी पर भी तंज कसा और राहुल गाँधी की बुद्धिमता पर सवाल खड़े किये।