top of page
  • globalnewsnetin

2 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे अजय सिंह तोमर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) लगाया गया है।कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कैथल के उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में बराड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बिजेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है।

अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट मुकुंद को कालांवली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जगाधरी के संपदा अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा को डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

0 comments
bottom of page