top of page
  • globalnewsnetin

30 नवम्बर हरियाणा के खिलाडिय़ों कि लिए होगा महत्वपूर्ण दिवस


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए 30 नवम्बर, 2022 बुधवार का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। इस दिन एक ओर देश की राष्टï्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ऑलम्पियन व अन्य खिलाडिय़ों से रु-ब-रु होंगी तो वहीं दूसरी ओर वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में जुडे विभिन्न वर्गों के हितधारकों से भी इस अभियान की सफलता की कहानी के बारे जानकारी लेंगी।

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने अनुसार राष्ट्रपति श्री द्रौपदी मुर्मू अपने पहले हरियाणा दौरे पर है, राष्ट्रपति 21 जनवरी,2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक धरा से आरम्भ किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में आशावर्कस व इससे जुड़े अन्य वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति महिला पहलवानों व ऑलम्पियन तथा अन्य खिलाडिय़ों से भी बातचीत करेंगी और साथ ही वे कुछ स्कूली छात्राओं से भी अपने अनुभव सांझा करेंगी।

0 comments
bottom of page