top of page
  • globalnewsnetin

अजीब परिस्थियाँ -कांग्रेस मंत्रियों के लिए टेंशन-सरकार के लिए चुनौती


अजीब परिस्थियाँ पैदा हो गयी हैं। पूर्व कांग्रेस मंत्रियों के लिए टेंशन खड़ी हो गयी है और वर्तमान आप सरकार के लिए चुनौती। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही सांसद पत्नी परनीत कौर के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलेंगे। जिसमें वह पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट सौंपेंगे। खास तौर जो पिछली सरकार में अवैध रेत खनन में शामिल रहे। इसमें 6 मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शराब के का कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले को भी कैप्टन बेनकाब कर सकते हैं। कैप्टन के इस दांव से कुछ कांग्रेसियों में खलबली मची हुई है। उन्हें डर है कि कहीं कैप्टन उनका नाम न दे दें। यह डर इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि भ्रष्टाचार पर सीएम मान ने अपने मंत्रिमंडल के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर पर्चा तक दर्ज करा दिया। यह मंत्री अब रोपड़ जेल में है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कैप्टन सांसद पत्नी के साथ सीएम से मिलेंगे। पटियाला में कुछ डेवलपमेंट के फंड रोके गए हैं, उसके बारे में बताएंगे। हमारे कुछ पुराने दोस्तों की मांग है कि भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम बताएं जाएं। कैप्टन जरूर वहां नाम बताएंगे। किसने अवैध माइनिंग की, किसने पंजाब को कैसे लूटा?। कैप्टन ने नाम हाईकमान को भी दिए थे। उन्होंने भ्रष्टों पर कार्रवाई करने की जगह कैप्टन को हटा दिया। कैप्टन उन्हें कैबिनेट से हटाना चाहते थे। वह फंड हाईकमान को भी दिए गए। पहले दोस्त अच्छे थे तो अब दुश्मनी भी अच्छी तरह से निभाएंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि उनके पास अवैध रेत खनन में शामिल कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों के नाम की लिस्ट है। अगर भगवंत मान ने मांगे तो वह जरूर पूरी लिस्ट सौंप देंगे। कैप्टन का यह बयान तब आया था, जब पूर्व कांग्रेसी डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने उन्हें करप्ट मंत्रियों के नाम बताने को कहा था। इसके बाद अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला ने भी कैप्टन को कहा था कि वह नाम बताएं या फिर कांग्रेस को बदनाम न करें।

bottom of page