top of page
  • globalnewsnetin

इतिहास गवाह है, जिन्होंने भी पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश की है, वह कभी भी कामयाब नहीं हुए: चीमा


आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग शांतिप्रिय लोग हैं। वे शांति और विकास चाहते हैं। इतिहास गवाह है कि जिसने भी पंजाब की साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को भंग करने की कोशिश की, वह हमेशा असफल रहा है।

रविवार को मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अजनाला कांड के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को ढाल बनाया गया था। लेकिन पंजाब पुलिस पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और सूझबूझ के साथ पूरी स्थिति को संभाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने बिना किसी तरह की फायरिंग और लाठीचार्ज किए पूरे हालात को काबू कर लिया। किसी को भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी नहीं करने नहीं दी क्योंकि वे सीएम के आदेशानुसार काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।

चीमा ने कहा कि 18 मार्च को अमृतपाल सिंह कानून का सामना करने के बजाय पुलिस से डरकर भाग गया था। 36 दिनों के लंबे ऑपरेशन के बाद आज पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि अमृतपाल ने अजनाला कांड जैसा स्टंट करने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर पंजाब पुलिस ने कुशलता से काम किया।

चीमा ने पिछली अकाली- भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके शासन में बेअदबी की कई घटनाएं हुईं और पुलिस फायरिंग में कई मासूम लोग मारे गए। लेकिन यह आम आदमी पार्टी की धर्मनिरपेक्ष सरकार है, जो सभी धर्मों का सम्मान करती है और पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।

0 comments
bottom of page