top of page
  • globalnewsnetin

एमएलए हॉस्टल के शिव मंदिर हवन


हरियाणा एमएलए हॉस्टल के प्रांगण में बने शिव मंदिर के छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने स्टाफ के साथ आहुति दी और मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सबके लिए सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर प्रधान रोहताश ओहलान ने विधानसभा अध्यक्ष को भगवान शिव की वस्त्र पट्टिका पहना कर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिव व्यक्ति की चेतना के सूत्रधार कहे जाते हैं। शिव की पत्नी पार्वती हैं, जो शक्ति का रूप कही जाती हैं। भगवान शंकर देवो के देव हैं। इसलिए उन्हें महादेव कहा जाता है।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने एम.एल.ए. हॉस्टल के शिव मंदिर के छठे स्थापना दिवस पर हवन में आहुति दी।

0 comments
bottom of page