top of page
  • globalnewsnetin

टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक के लिए प्रदेश से अधिक से अधिक खिलाड़ी क्वालीफाई करें


चंडीगढ़, (अदिति)- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा है कि टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक के लिए प्रदेश से अधिक से अधिक खिलाड़ी क्वालीफाई करें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्वालीफाईड खिलाडिय़ों को ओलम्पिक में भाग लेने के लिए अब कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि लक्ष्य अब बेहद करीब है, सरकार हर कदम पर खिलाडिय़ों के साथ है।

खेलमंत्री सरदार संदीप सिंह ने आज ब्रिस्क वॉक (पैदल चाल) रेस में ओलम्पिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले बहादुरगढ़ के राहुल और महेंद्रगढ़ जिला के संदीप कुमार से फोन पर बातचीत करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की राशि एडवांस दी जाएगी। इसके साथ-साथ सरकार ओलम्पिक की तैयारियों के लिए खिलाडिय़ों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवायेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अपना मनोबल मजबूत रखना चाहिए, उसे हार जीत की परवाह ना करते हुए अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहिए। कड़ी मेहनत से हार को भी जीत में बदला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार खेल विभाग लगातार प्रयास में जुटा है कि इस बार टोक्यो ओलम्पिक में हरियाणा के खिलाडिय़ों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ के राहुल और महेंद्रगढ़ जिला के संदीप ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करके प्रदेश और देश के लिए बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ के सुरहेती जाखल निवासी संदीप पुनिया ने रांची में राष्ट्रीय ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में पुरुष ग्रुप की 20 किलोमीटर की रेस को 1 घंटे 20 मिनट और 16 सेकेंड में जीतकर ओलम्पिक कोटा हासिल किया है। वहीं बहादुरगढ़ निवासी राहुल रोहिल्ला ने 1 घंटे 20 मिनट और 26 सेकेंड का समय लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाडिय़ों का टोक्यो ओलम्पिक के लिए चयन हुआ है।

0 comments
bottom of page