top of page
  • globalnewsnetin

पंजाब के 15584 सरकारी स्कूलों में लगेंगे सी.सी.टी.वी. कैमरे : हरजोत सिंह बैंस


चंडीगढ़ (गुरप्रीत) मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़्ते विद्यार्थियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए स्कूलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का फैसला किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब के 15584 सरकारी स्कूलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के लिए 26.40 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भगवंत मान सरकार के इस फैसले से राज्य के 80 प्रतिशत स्कूलों में सी. सी. टी. वी. कैमरे लग जाएँगे।

उन्होंने कहा कि स्कूल में सी. सी. टी. वी. कैमरे लगाने से जहां विद्यार्थियों की सुरक्षा यकीनी बन जायेगी वहीं स्कूलों में होने वाली चोरियों पर भी रोक लगेगी।

0 comments
bottom of page