top of page
  • globalnewsnetin

पंजाब के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण


पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के 5 नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है। इनमें अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, डॉ. इंद्रबीर निज्जर और फौजा सिंह सरारी शामिल हैं।

सबसे पहले दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा ने मंत्रीपद की शपथ ली। फिर अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर निज्जर ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर फौजा सिंह सरारी ने शपथ ली। चौथे नंबर पर समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शपथ ली। मार्च महीने में सरकार बनने के 3 महीने बाद आम आदमी पार्टी सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार है।

0 comments
bottom of page