top of page
  • globalnewsnetin

भाविना पटेल ने दिया ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस’’ पर देशवासियों को एक अनुठा तोहफा


चंडीगढ़, (अदिति) - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि टोक्यो पैरालम्पिक के टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने रजत पदक जीतकर ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस’’ पर देशवासियों को एक अनुठा तोहफा दिया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत पर भाविना पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि भाविना की यह जीत देश के युवाओं व महिलाओं में खेल के प्रति नया उत्साह व जज्बा पैदा करेगी।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि टेबल टेनिस के इतिहास में यह पहला मौका है कि भारतीय महिला ने रजत पदक जीता है। यह पदक पैरालम्पिक में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को ओर अधिक हौंसला देगी, जिससे वे अपने-अपने खेलों में अच्छा कर पाएंगे और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कि देश में आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित की जा रही नई योजनाओं व नए कार्यक्रमों के सार्थक परिणाम आने से ही महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 80 वें एपिसोड की शुरूआत खेल जगत की नामी हस्ती पदम भूषण मेजर ध्यान चन्द को याद करते हुए की। उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति पे्ररित करने पर आभार व्यक्त किया। इससे निश्चित रूप से युवाओं में खेलों के प्रति दृढ़ निश्चय व दृढ़ संकल्प की भावना पैदा होगी और खिलाड़ी भविष्य में देश के लिए अधिक पदक जीतेंगे।

उन्होंने पैरालम्पिक में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर शुभकामनाएं दी हैं। इस पैरालम्पिक में हरियाणा केे 19 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

0 comments
bottom of page