top of page
  • globalnewsnetin

मंत्रियों-विधायकों और अधिकारीयों की ऐश परस्ती बंद-वी आई पी कल्चर पर भी तगड़ी मार


मंत्रियों-विधायकों और अधिकारीयों की ऐश परस्ती बंद करने और वी आई पी कल्चर पर तगड़ी मार मारने के उद्देश्य से पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नया फरमान जारी किया है। अब सभी मंत्रियों-विधायकों और अधिकारीयों को महंगे व आलीशान होटलों की जगह सरकारी गेस्ट हाउसों में रुकने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद जहां वी आई पी कल्चर पर रोक लगेगी, वहीं राज्य के सरकारी कोष का खर्च भी कम होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि सर्किट हाउस समेत दूसरे सरकारी गेस्ट हाऊस मंत्रियों व अफसरों के ठहरने के लिए बने हैं। फिर भी मंत्री-विधायक और अफसर प्राइवेट होटलों में ठहरते हैं। जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। सीएम मान ने कहा है कि जब भी कोई मंत्री, विधायक और अधिकारी फील्ड में जाता है तो सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में ही ठहरना होगा।

बीते दिनों भगवंत मान सरकार पर वीआईपी कल्चर को लेकर सवाल उठते रहे हैं, जिससे पार्टी का अक्स भी खराब हुआ। लोगों ने भी इस पर सवाल खड़े किए। भगवंत मान सरकार के इस फैंसले से पार्टी के अकस में भी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से देश में पंजाब सरकार अधीन सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाउस का रिकार्ड इकट्‌ठा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सर्किट हाउस व गेस्ट हाउसों को ठीक करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं।

भगवंत मान की तरफ से तैयार की नई पॉलिसी के तहत सर्किट व सरकारी गेस्ट हाउसों को आम जनता के लिए भी खोलने की प्लानिंग चल रही है। अगर यह नई पॉलिसी लागू होती है तो आम जनता भी सर्किट हाउसों व गेस्ट हाउसों में कमरे बुक करवा सकते हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सात सर्किट हाउस और सैंकड़ों रेस्ट हाउस हैं।

0 comments
bottom of page