top of page
  • globalnewsnetin

मनोहर लाल ने जम्मू (कटड़ा)में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर दुःख जताया


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जम्मू (कटड़ा)में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर दुःख जताया है और हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

आज जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। श्री मनोहर लाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 comments
bottom of page