top of page
  • globalnewsnetin

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर निभाया अपना वायदा


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दाना मंडी में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को खेल विभाग में कोच के तौर पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने परमजीत को बठिंडा में कोच के तौर पर ज्वाइन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परमजीत ने पिछले समय में कई राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। भगवंत मान ने कहा कि दुर्भाग्य से परमजीत कुमार घायल हो गया था, जिस कारण उसे मैदान छोडऩा पड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इस प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी को अनाज मंडी में दिहाड़ीदार के तौर पर काम करना पड़ रहा था। भगवंत मान ने कहा कि जब उनको मीडिया के द्वारा इस हॉकी खिलाड़ी की दुर्दशा के बारे पता लगा तो उन्होंने उसे अपनी सरकारी रिहायश पर बुला कर सरकारी नौकरी की पेशकश की थी। उन्होंने बताया कि अब परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और वह सोमवार को बठिंडा में ज्वाइन कर लेगा।

0 comments
bottom of page