top of page
  • globalnewsnetin

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कृषि विश्वविद्यालय हिसार के 25 वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी


महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज 24 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित 25 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी और छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और स्थानीय विधायकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे ।

0 comments
bottom of page