top of page
  • globalnewsnetin

सद्भावना यात्रा-2021’’ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में ‘‘कपूर’’ का पौधा लगाया


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने त्रिपुरा की ओर से चलाई जा रही ‘‘सद्भावना यात्रा-2021’’ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में ‘‘कपूर’’ का पौधा लगाया। उन्होंने कपूर के पौधे को माता त्रिपुरा श्री मंदिर की मिट्टी एवं मंदिर से लाये हुए जल से सींचा।

राज्यपाल ने कहा कि त्रिपुरा राज्य का स्वर्ण जयंती राज्य उत्सव आगामी जनवरी 2022 में मनाया जाएगा। इसके लिए देशभर में युवा विकास केन्द्र, नैशनल इंटीगे्रेटिड फोर्म ऑफ आर्टिस्ट एण्ड एक्टीविस्ट (निफा) की ओर से सद्भावना यात्रा चलाई जा रही है। यह यात्रा त्रिपुरा राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह में देश भर के कलाकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर रही है। सदभावना यात्रा के प्रभारी देवाशीष मजुमदार ने बताया कि त्रिपुरा के पूर्ण राज्य गठन के उपलक्ष में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जनवरी 2022 में सात दिवसीय पूर्ण राज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा टीम देश की संस्कृति, राष्ट्र एकता, महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा व पौधरोपण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक एवं आमंत्रित करने का कार्य कर रही है ताकि इस राज्य उत्सव में देशभर के राज्यों के कलाकार अपने अपने राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत एवं समाज कल्याण के कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सकें। अब तक यह टीम देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुकी है। सांस्कृतिक टीम ने राज्यपाल श्री आर्य को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

राज्यपाल ने सांस्कृतिक टीम व हरियाणा प्रदेशवासियों को त्रिपुरावासियों की ओर से शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सद्भावना यात्रा व निफा की टीम के 11 सदस्य मौजूद रहे। इनमें श्री देवाशीष मजुमदार, श्री पिंकू दास के, यादवाराजू, निफा के तरूणपाल सिंह, शोकान्ता सरकार, समीर भट्टाचार्य, राजेश दास, इंद्रजीत सरकार, स्वपन्न दास, विजय राम तथा शुभंकर साहा शामिल हैं।




0 comments
bottom of page