top of page
  • globalnewsnetin

हरियाणा कांग्रेस की अहम बैठक आज कल


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल दिनांक 15 जनवरी 2021, को “किसान अधिकार दिवस” के रूप मे मनाने जा रही है। इस अवसर पर हरियाणा मे पार्टी मामलों के प्रभारी श्री विवेक बंसल तथा हरियाणा प्रदेश काँग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व मे एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा काँग्रेस विधायक दल के नेता चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक के बाद मोदी सरकार के तीन कृषि विरोधी काले क़ानूनों तथा पेट्रोल/डीजल की कीमतों मे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने के उद्देश्य से काँग्रेस जन हरियाणा राजभवन के घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 comments
bottom of page