top of page
  • globalnewsnetin

अमरिंदर,खट्टर,विज और गुप्ता ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


चंडीगढ़, (गुरप्रीत) देश के महान धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिल्खा सिंह 91 साल के थे और लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद आज चंडीगढ के पीजीआई में अंतिम सांस ली।

शोक संदेश में 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने एक सितारा खो दिया है। वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। 'फ्लाइंग सिख' हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने जाने-माने धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने ट्वीट कर बताया कि "खेल जगत के लाइट हाउस फ्लाईंग सिख मिल्खा सिंह नहीं रहे। देश को अभूतपूर्व क्षति हुई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं"।

श्री विज ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भी देश के महान धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्यों ने महान धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

कैप्टन सिंह ने राज्य में एक दिन का राजकीय शोक और राजकीय सम्मान के साथ अंतेष्टि के निर्देश दिए।

0 comments
bottom of page