top of page
  • globalnewsnetin

अर्शदीप सिंह मामले में भड़के श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार- कहा हार-जीत स्वभाविक


राघव चड्ढा और मंत्री मिले अर्शदीप की माँ से

चंडीगढ़ (आहूजा) सांसद राघव चड्ढा और आप सरकार के मंत्री आज अर्शदीप सिंह की माँ से मिले। खेल मंत्री मीत हेयर ने भी मुलाकात की और उस से पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार काफी भड़के नज़र आए। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान एक कैच मिस करने के बाद अर्शदीप सिंह को ट्विटर पर खालिस्तानी कहा जाने लगा। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सबसे पहले अर्शदीप के बचाव में आए। अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भी अर्शदीप को खालिस्तानी कहने पर भड़क गए हैं। उन्होंने ऐसा बोलने वालों को घटिया मानसिकता वाला बताया।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि क्रिकेट एक खेल है, जिसमें हार-जीत होना स्वभाविक है। अर्शदीप सिंह पूरी लगन के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। एक कैच मिस हो जाने के बाद देश के अंदर घटिया मानसिकता वाले लोगों ने अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर गंदे तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

0 comments
bottom of page