top of page
  • globalnewsnetin

अलविदा मिल्खा सिंह-पत्नी की विदाई के बाद मिल्खा सिंह भी सिधारे स्वर्ग


चंडीगढ़ (अदिति) कोरोना से उबरने के बाद दोबारा बीमार हुए मिल्खा सिंह ने शुक्रवार देर रात 11:24 बजे अंतिम सांस ली। इससे पहले उन्हें 16 जून को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालात स्थिर बनी हुई थी। मिल्खा सिंह कहते थे- जितनी भूख हो, उससे आधा खाइए क्योंकि बीमारियां पेट से शुरू होती हैं; खून शरीर में तेजी से बहेगा तो बीमारियां बहा देगा

17 जून को उन्हें बुखार आया। 18 जून की सुबह ऑक्सीजन लेवल गिर गया। शाम 4 बजे ऑक्सीजन सेचुरेशन 80 से 70 रह गया। ब्लड प्रेशर लेवल 70/30 हो गया। शाम 6 बजे BP और गिर गया। रात 11 बजे ब्लड प्रेशर लेवल 39/20 रह गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उनके फेफड़े 80% डैमेज हो गए थे।

अंतिम सांस तक मौत से लड़ाई लड़ी: डॉक्टर

मिल्खा सिंह को बुधवार से ही सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। उनकी मौत की वजह भी यही रही। डॉक्टर के मुताबिक ऐसी हालत में कोई युवा भी एक घंटा जीवित नहीं रह सकता, लेकिन दिग्गज धावक ने अंतिम सांस तक मौत से लड़ाई लड़ी।

0 comments
bottom of page