top of page
  • globalnewsnetin

गौरव यादव बने कार्यकारी डीजीपी


गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी होंगे। डीजीपी वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उन्हें चार्ज दे दिया है। वह आज ही कार्यकारी डीजीपी की कुर्सी संभाल लेंगे। डीजीपी वीके भावरा आज से 2 महीने की छुट्‌टी पर चले गए हैं। इसके अलावा वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का लेटर लिख चुके हैं। जिसे राज्य सरकार मंजूरी दे चुकी है।

अब परमानेंट डीजीपी के लिए राज्य सरकार UPSC को पैनल भेजेगी। जिसके बाद पक्के डीजीपी की नियुक्ति होगी। हालांकि 6 महीने तक सरकार कार्यकारी डीजीपी के तौर पर काम कर सकते हैं।

0 comments
bottom of page