top of page
  • globalnewsnetin

जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप के डेलिगेट्स ने किया सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी का भ्रमण


जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप बैठक के समापन के उपरांत विभिन्न देशों के डेलिगेट्स ने शनिवार, चार मार्च को गुरुग्राम जिला की सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी (रामसर साइट) का दौरा किया। हरियाणा के गुरूग्राम में करीब 350 एकड़ क्षेत्र में फैली सुल्तानपुर बर्ड सेंच्युरी को यूरोप, साइबेरिया व मध्य एशिया के प्रवासी पक्षियों का सर्दियों में प्रमुख केंद्र माना जाता है। विदेशी मेहमानों को सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी के भ्रमण के दौरान प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसी के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक की स्थाई स्मृति बनाए रखने के लिए सभी देशों व संगठनों के प्रतिनिधियों से पौधरोपण भी कराया गया। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह गठित कर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के प्रेरक कार्य से भी डेलिगेट्स भ्रमण के दौरान रूबरू हुए।

प्रवासी पक्षियों के बारे में प्रदर्शनी से कराया रूबरू

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव डा.एमडी सिन्हा ने बर्ड सेंचुरी परिसर में पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया और विस्तार से आयोजन की रूपरेखा सांझा की। उन्होंने रामसर साइट में शामिल सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी व यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों से जुड़ी जानकारी से डेलिगेट्स को अवगत कराया। सर्दियो की शुरुआत से ही यहां पर विदेशी पक्षियों का आगमन शुरु हो जाता है। भारत की इस प्रमुख बर्ड सेंचुरी में हर साल करीब 250 प्रजातियों के लाखों पक्षी यहां पर प्रवास करते हैं। सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी की विशेषताओं को देखते हुए इसे अब रामसर साइट में शामिल कर लिया गया है। इस दौरान वन एवं वन्य प्राणी विभाग की ओर से यहां प्रवास करने वाले प्रवासी व स्थानीय पक्षियों की प्रदर्शनी लगाई गई। विदेशी डेलिगेट्स ने प्रदर्शनी के माध्यम से पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

गुरुग्राम में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की स्मृति के लिए हुआ पौधरोपण

सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी परिसर में जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक की स्मृति को स्थाई बनाने के लिए सभी डेलिगेट्स से पौधरोपण भी कराया गया। सभी डेलिगेट्स ने अपने-अपने देश व संगठन के नाम पर पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान सभी डेलिगेट्स बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने अपने-अपने देश के नाम की पट्टिका के साथ सेल्फी भी ली। इसके उपरांत डेलिगेट्स ने बर्ड सेंचुरी का भ्रमण किया। उन्होंने वैटलेंड क्षेत्र में दूरबीन के माध्यम से प्रवासी व स्थानीय पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया।

ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयास को मिली सराहना

0 comments
bottom of page