top of page
  • globalnewsnetin

डाबड़ा माइनर डाबड़ा रोड़ हाई टैंशन बिजली के तारो के खम्बो के बीच कई दिनों से एच एस वी पी विभाग की पानी की पाईप लाईन लीकेज



 हिसार: डाबड़ा माइनर के दक्षिण दिशा डाबड़ा रोड़ नजदीक 9/11 पुलिस नाका हाई टैंशन बिजली के तारो के खम्बो के बीच कई दिनों से  एच एस वी पी विभाग की पानी की पाईप लाईन लीकेज ठीक करने के लिए खोदा लगभग 8 फीट गहरा गड्डे से किसी होने वाले हादसे से बचाने के लिए  पाईप लाईन लीकेज ठीक करने  के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा यह जानकारी हॉकी खेल और खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत समाज सेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रेस रिलीज  में दी। समाज सेवी योगराज शर्मा ने   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखे पत्र   की प्रतिलिपि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ,हरियाणा विधान सभा के, डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा , हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ,हरियाणा के स्थानीय निकाय राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार  सुभाष सुधा नगर निगम, हिसार के पूर्व मेयर गौतम सरदाना,  हिसार की आयुक्त, हिसार के उपायुक्त , नगर निगम हिसार के आयुक्त  व   एडमिनिस्टेटर एच एस वी पी हिसार  को भेजी।समाज सेवी योगराज शर्मा ने   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखे पत्र में लिखा कि  सेक्‍टर 9-11 नाके के पास  तोशाम की तरफ जाने वाली मुख्‍य सड़क के साथ बना गहरा गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के पास इस गड्ढे को विभाग की तरफ से खोद कर छोड़ा गया है। यहां पेयजल लाइन लीकेज के कारण इस गड्ढे को लगभग आठ फीट तक गहरा खोदा गया है।  इस गड्ढे के साथ दोनों तरफ हाईटेंशन लाइन  के खंभे है ।   हाईटेंशन लाइन  के खंभे के  अतिरिक्त दूसरी हाईटेंशन लाइन  के खंभे है  ऐसे में यदि कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्‍मेदार कौन होगा। यह बड़ा सवाल है। तोशाम रोड से दिनभर यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा इसी रोड पर कई बड़े स्‍कूल भी है। जिससे स्‍कूली बस और विद्यार्थियों का आना जाना लगा रहता है। गड्ढे के कारण यदि हाईटेंशन लाइन गिर जाती है तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, यहां पर पेयजल लाइन हर समय लीकेज रहती है। विभाग के अधिकारी कई बार इसे ठीक करने के प्रयास कर चुके हैं लेकिन लीकेज ठीक नहीं हो  रही। अब जब भी पानी की सप्‍लाई आती है तो यह गड्ढा लबालब हो जाता है।  विभाग के अधिकारियों ने इसे कई  बार ठीक करवाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसलिए यहां पर हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। अब इस गड्डे को  विभाग की तरफ से कई दिन पहले खोदा गया था। 

0 comments
bottom of page