top of page
  • globalnewsnetin

दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय मंड़ियों की तरह बनेगी गन्नौर मंडी, जल्द टैंडर होगा अलॉट -दलाल


हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि फ्रांस, हालैड जैसे देशों में स्थापित दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय मंडियों की तर्ज पर हरियाणा के गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी स्थापित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही टैंडर अलॉट किए जाएंगे। इससे किसानों के उत्पाद विदेशों तक पहुचेंगे, जिससे किसान की आमदनी भी बढ़ेगी तथा अन्य लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

श्री दलाल ने यह बात घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में 9वें सब्जी एक्सपो-2023 के दौरान कही।

कृषि मंत्री ने 9वें सब्जी एक्सपो-2023 एक-एक स्टॉल का भ्रमण कर यहां प्रगतिशील किसानों से बातचीत की और उनसे जुड़े उत्पादों की जानकारी ली। इसके साथ-साथ खेती व किसानों से जुड़ी कंपनियों के स्टॉल पर लगे उत्पादों के संबंध में भी जानकारी ली और प्रगतिशील किसानों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने किसानों से आहवान करते हुए कहा कि हमे पेस्टिसाइड के इस्तेमाल को कम करके प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। पहले एक- एक एकड़ या इससे कम में खेती शुरू करें, जीवामृत व घनामृत से प्राकृतिक खेती करें। इसके लिए हरियाणा सरकार सब्सिडी भी दे रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को सर्टिफाइड करने और उसके लिए अलग से मंडियां स्थापित करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए भविष्य में जरुर अच्छे कदम उठाए जाएंगे।

प्रगतिशील किसानों से सीखें अन्य किसान, बढ़ाएं आमदनी

0 comments
bottom of page