top of page
  • globalnewsnetin

पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर भारत: औमप्रकाश धनखड़


हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया और नाम-अनाम बलिदानियों व वीर शहीदों को नमन किया। श्री धनखड़ ने गणतंत्र के पावन पर्व की देश-प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत अपने पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर तेजी से अग्रसर है। दुनिया के शक्तिशाली देशों के समूह जी-20 के अध्यक्ष जैसे गौरवशाली पद पर विराजमान है और बेहतर अर्थ प्रबंधन से दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। दुनिया के अग्रणी देशों में नौकरियों में छंटनी का दौर चल रहा है जबकि भारत मेंं युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। यह बदलता हुआ और अपना पुराना गौरव हासिल करता हुआ भारत है।

धनखड़ ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हर नाम-अनाम बलिदानी की गौरव गाथा का इतिहास पब्लिक डोमेन में आना चाहिए। आजादी के आंदोलन में तीन लाख 27 हजार वीरों ने आजादी के लिए बलिदान दिया। साढ़े 13 हजार वीरों को कोर्ट के माध्यम सें फांसी के फंदे तक पहुंचाया गया। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में ऐसा माहौल बनाया गया कि केवल एक ही परिवार के लोगों का गुणगान हुआ और बाकि बलिदानियों को भूला दिया गया। बदलते हुए भारत में ऐसा नहींं होगा। भाजपा एक-एक कार्यकर्ता आजादी के आंदोलन के दौरान शहीद हुए सभी नाम-अनाम बलिदानियों के गौरवशाली इतिहास को देशवासियों के सामने लाने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

0 comments
bottom of page