top of page
  • globalnewsnetin

प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे। यह वितरण कार्यक्रम गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत भी मौजूद रहेंगे।

इसके अंतर्गत प्रदेश भर में अन्य जगहों पर भी कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जिला यमुनानगर, स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता जिला पंचकूला, डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा डबवाली, राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जिला रेवाड़ी, गृह मंत्री श्री अनिल विज जिला अम्बाला, शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल जिला जींद, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जिला नूंह, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह जिला सिरसा, कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल लोहारू, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल बावल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता जिला चरखी दादरी, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली गोहाना, राज्यमंत्री श्री ओमप्रकाश यादव नारनौल, राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जिला कैथल, राज्यमंत्री श्री अनूप धानक जिला झज्जर, राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह पेहोवा, सांसद श्री रमेश कौशिक जिला सोनीपत, सांसद श्री धर्मवीर सिंह महेंद्रगढ़, सांसद श्री संजय भाटिया जिला पानीपत, सांसद श्री रतन लाल कटारिया जिला करनाल, सांसद श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र, सांसद श्री बृजेंद्र सिंह नरवाना, सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जिला रोहतक, सांसद श्री अरविंद शर्मा बहादुरगढ़, राज्यसभा सांसद श्री डीपी वत्स जिला भिवानी, राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा असंध, राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण लाल पंवार समालखा, राज्यसभा सांसद श्री आरसी जांगड़ा पटौदी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

0 comments
bottom of page