top of page
  • globalnewsnetin

मुख्यमंत्री द्वारा प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे किसानों को हौसला रखने की अपील


चंडीगढ़ (गुरप्रीत) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से खऱाब हुई फ़सल की विशेष गिरदावरी और प्रभावित किसानों को मुआवज़े की बाँट के काम को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बारिश और ओलावृष्टि के बाद स्थिति का जायज़ा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चिश्त बनाने के लिए कहा कि गिरदावरी निर्धारित समय में मुकम्मल की जाये। उन्होंने कहा कि फ़सल को हर तरह के नुकसान का पता लगाया जाये, जिससे पीडि़त पक्ष को मुआवज़ा दिया जा सके। भगवंत मान ने अधिकारियों को कहा कि वह यह सुनिश्चित बनाएँ कि उन किसानों को ही मुआवज़ा मिले, जिनकी फ़सल प्रभावित हुई है, जिससे उनको किसी संकट का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुआवज़े के वितरण से पहले सार्वजनिक अनाऊंसमैंट्स की जाएँ, जिससे सभी लोगों को इस बारे में पता लग सके। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि अगर नुकसान 75 प्रतिशत से अधिक होता है तो राज्य सरकार किसानों को 15,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवज़ा देगी।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नुकसान 33 से 75 प्रतिशत तक होता है, तो कियानों को 6750 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवज़ा दिया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि इसके साथ ही मज़दूरों को 10 प्रतिशत मुआवज़ा दिया जायेगा, जिससे उनको कोई वित्तीय मुश्किल पेश न आए। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके मकान पूरी तरह से नुकसाने गए हैं, उनको 95,100 रुपए जबकि जिनके घरों का मामूली नुकसान हुआ है, को 5200 रुपए मुआवज़ा दिया जायेगा।

0 comments
bottom of page