top of page
  • globalnewsnetin

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवानी देवी की उपलब्धि पर दी बधाई व शुभकामनाएं


हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने फिनलैंड में हो रही वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण सहित 3 पदक जीतने पर भगवानी देवी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि 94 वर्ष की आयु में भगवानी देवी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उनकी ये उपलब्धि युवाओं में जोश भरने का कार्य करेगी। भगवानी देवी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जीवन में कुछ हासिल करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।

भगवानी देवी ने सीनियर सिटीजन कैटेगरी में 100 मीटर की रेस में गोल्ड हासिल किया। उन्होंने विदेश में भारत के तिरंगे का माना बढ़ाया है।

0 comments
bottom of page