top of page
  • globalnewsnetin

मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में विकसित, समृद्ध व मजबूत भारत की हुई सरंचना : गजेंदर सिंह शेखावत


चंडीगढ़: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि 2004 से 2014 तक प्रतिदिन भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे थे। विश्व में भारत की छवि एक कमजोर देश के रूप में स्थापित हो चुकी थी। उस समय देश की जनता ने निर्णायक व एतिहासिक फैसला कर 2014 में पूर्ण बहुमत से देश की सत्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को सौंपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की अपेक्षाओं तथा आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास किया। जिसके चलते 2019 में एक बार फिर दोबारा देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को देश की कमान सौंपी। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते नौ वर्षों में विश्व में भारत की पहचान स्थापित की और आज विश्व के सभी देश भारत की सलाह के बिना कोई कार्य नहीं करते। मोहाली भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव विशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभालने के समय देश की संसद की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर देश की जनता से वादा किया था कि समाज की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुँचाया जाएगा, जो आज पूरा किया जा रहा है।


गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर लोक सभा में बड़े-बड़े काम किए गए हैं। नए विकसित भरता का निर्माण किया जा रहा है। वीते नौ वर्षों में नए एम्स बने हैं, नए अस्पताल बने हैं, यूनिवर्सिटीयां बनी है, कॉलेज खोले जा रहे हैं, उद्योग बने हैं, फ़ूड पार्क बने हैं, नेशनल हाइवे बने हैं, ब्रिज बने हैं, कई कोरिडोर बने हैं, सुरंगें बनीं हैं, वंदे भारत रेलगाड़ियाँ चली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफलतम वर्ष देश को विश्वगुरु व विश्वशक्ति बनाने, जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को ख़त्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित करने के रहे हैं। आज सारा विश्व कहता है कि 21वीं सदी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाले भारत की सदी है। मोदी सरकार के बीते नौ वर्ष समावेशी प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण तथा भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को ख़त्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। बीते 9 वर्षों में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए वार्षिक दिए जा रहे हैं, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों को घर दिए गए और लगभग हर घर में बिजली, पानी, गैस व शौचालय से जोड़ा गया गया। देश के लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इस विकसित भारत का सफ़र अभी निरंतर जारी है।


पूर्व मंत्री व चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनता हितैषी कार्यों के चलते बीते 9 वर्षों में गरीबों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओ के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतन विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है। जिसमें देश का नौजवान वर्ग खुद प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहा है और विकसित, समृद्ध व मजबूत भारत की सरंचना कर रहा है।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू, प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंदर कौर गरचा, वरिष्ठ नेता कमल सैनी, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी आदि उपस्थित थे।

bottom of page