top of page

इस शनिवार लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार, दिनांक 28 जनवरी को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा। जनता दरबार में दोपहर केवल एक बजे तक आने वाले लोगों की समस्याओं को ही गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सुना जाएगा। गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है। जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

इस शनिवार लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार
bottom of page