top of page
  • globalnewsnetin

खेलो इंडिया यूथ गेम्स हाईटेक-केआईवाईजी हरियाणा ऐप पर पल-पल की जानकारी


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा में सरकारी विभागों की 500 से अधिक सेवाएं आनलाइन व स्कूलों में विद्यार्थी व अध्यापकों को नई शिक्षा नीति-2020 के तहत अध्ययन व अध्यापन कार्य के लिए टैबलेट वितरित कर आईटी गुरु बनें मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 को भी हाईटेक किया है।


कोई भी जीते इंडिया की होगी जीत

हर गेम्स के नतीजे व हर खिलाड़ी की पृष्टभूमि के बारे जानकारी लेने के लिए कोइ भी व्यक्ति केआईवाईजी हरियाणा ऐप अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड कर सकता है। ऐप का शिर्षक भी ‘8500 प्रतिभागी करेंगे कम्पीट कोई भी जीते इंडिया की होगी जीत’ है।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चौथे संस्करण के ज्यादातर खेल प्रतियोगिताएं पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ही हो रही हंै। देश के 36 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों से आए खिलाड़ी जहां अत्याधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में खेल कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं उन के साथ आए राज्यों के ‘शेफ डी मिशन’(Chef de Mission) कोच व अन्य खेल अधिकारी भी हरियाणा की मेजबानी से खुश नजर आ रहे हैं। हर खिलाड़ी कि नजर है कि उसका खेल देखने के लिए अधिक से अधिक दर्शकों के साथ-साथ उनके राज्य के खेल मंत्री व अन्य अधिकारी पंचकूला पहुंचें।

अनुराग ठाकुर व संदीप सिंह अपने समय के रहे अच्छे खिलाड़ी

केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर व हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह लगातार खिलाडिय़ों के बीच रहकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। दोनों ही मंत्री अपने समय के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। जहां एक ओर श्री अनुराग सिंह ठाकुर वालीबॉल के साथ क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और रणजीत ट्रॉफी में भी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ओलम्पियन सरदार संदीप सिंह से हर खिलाड़ी वाकिफ है।


सेल्फी पाइंट पर खिलाड़ी भी ले रहे फोटो

खिलाड़ी पंचकूला की अपनी यादों को सदा के लिए बनाए रखना चाहते हैं इसलिए वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ‘लोगो‘ के साथ बनाए गए सेल्फी पाइंट पर सेल्फी ले रहे हंै। इसके अतिरिक्त, उत्तर भारत के राज्यों के खिलाड़ी स्टेडियम के मुख्यद्वार पर लगाई गई पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ भी फोटो ले रहे हैं। कुछ खिलाडिय़ों के साथ आए उनके माता-पिता, अभिभावक और मित्र भी युवा खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करते नजर आए।


जय-विजय व धाकड़ के साथ भी सेल्फी लेने का क्रेज

स्टेडियम में आने वाले हर दर्शक में खेलो इंडिया के शुभांकर रहे जय-विजय के साथ-साथ धाकड़ के साथ सेल्फी लेने का क्रेज देखने को मिल रहा है और धाकड़ के बारे में हर खिलाड़ी जानकारी हासिल कर रहा है। खेलो इंडिया तभी तो जीतेगा इंडिया अबकी बार हरियाणा से जैसे देशी गानों के साथ स्टेडियम गूंज रहा है।

0 comments
bottom of page