top of page
  • globalnewsnetin

चांद के बाद अब सूरज पर पहुंचेगा भारत-रंजीता मेहता


पंचकूला: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे भारत को बधाई दी है। रंजीता मेहता ने कहा कि भारत अब चांद के बाद सूरज पर भी पहुंच जाएगा। रंजीता मेहता चांद के बाद अब सूरज की अनसुलझी गुत्थी को सुलाझाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) पूरी तरह तैयार है। दरअसल इसरो जल्द ही सूरज के बारे में जानने के लिए एक मिशन की शुरुआत कर रहा है। रंजीता मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार इतिहास रच रहा है। रंजीता मेहता ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामथ्र्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। उन्होंने कहा, वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं।

bottom of page