top of page
  • globalnewsnetin

पंजाब-हरियाणा सी एम हाउस में पहली बार हुए किसी मुख्यमंत्री के फेरे, बने दूल्हा


पंजाब-हरियाणा सी एम हाउस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया क्योंकि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने शादी के फेरे लेने के लिए दूल्हे की ड्रेस डाली। ऐसा हो सकता है किकिसी मुख्यमंत्री के बेटे की सी एम निवास पर शादी हुई हो परन्तु ऐसा पहली बार हुए कि किसी मुख्यमंत्री ने यहाँ फेरे लिए और दूल्हा बने

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सीएम आवास में फेरे लिए। अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। 32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक ले लिया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं और मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

मां का आशीर्वाद : बेटे भगवंत मान और बहू डॉ. गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देतीं सीएम की मां हरपाल कौर। मां के कहने पर ही मान ने दूसरी शादी की है।

भगवंत ने शादी में सिल्क का गोल्डन कलर का कुर्ता पायजामा पहना था। पगड़ी पीली कलर की थी। इस पर मोती और कलगी थी।

गुरप्रीत ने रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा-चोली पहना। शादी की सभी रस्में सीएम आवास में हुईं। इसमें बेहद करीबी लोग शामिल हुए। आनंदकारज के लिए जाते समय मान का मजाकिया अंदाज भी दिखा। असल में जब दुल्हन की बहनों ने उनका रास्ता रोका तो मान ने उन्हें अंगूठियां दीं। इसके बाद मान ने रिबन काटने के लिए कैंची मांगी तो उनकी सालियों ने कहा कि वह नहीं लाए। इस पर मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अपना इक्विपमेंट लेकर नहीं आए। हालांकि इसके बाद उन्हें कैंची दी गई और रिबन काटकर वह आनंदकारज के लिए आगे बढ़े।

डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं।

0 comments
bottom of page