top of page
  • globalnewsnetin

सतीश मेहरा की 90 वर्षीय माता चंद्रपति देवी के निधन पर शौक व्यक्त


चंडीगढ़ (अदिति) हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने राजभवन के प्रेस उपनिदेशक सतीश मेहरा की 90 वर्षीय माता चंद्रपति देवी के निधन पर शौक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं हरियाणा पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपडा और स्वयं सेवी संस्था 'दिशा' के संस्थापक समाज सेवी सुरेंद्र भाटिया ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। हरियाणा पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपडा और समाज सेवी सुरेंद्र भाटिया शुक्रवार को हरियाणा राजभवन के प्रेस उपनिदेशक सतीश मेहरा के पैतृक गांव खेड़ी मसानिया (उचाना) पहुंच कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दिवंगत श्रीमती चंद्रपति देवी की आत्मिक शांति के लिए गांव खेड़ी मसानिया में 17 अप्रैल रविवार को हवन यज्ञ किया जाएगा।

0 comments
bottom of page